कोरोना की वजह से चीन की चिंता फिर बढ़ने लगी, पूरे शहर में लगा दिया गया लॉकडाउन

By अभिनय आकाश | Aug 08, 2022

दुनिया में कोरोना का सबसे पहला मामला चीन में ही दर्ज हुआ था। जिसके बाद ये धीरे धीरे इस जानलेवा वायरस ने पूरी दुनिया को अपना शिकार बना लिया। बाद के हालात से हम सभी भलि-भांति वाकिफ हैं। लेकिन अब कोरोना का कहर थमने लगा है। लेकिन चीन की चिंता फिर से बढ़ने लगी है। चीन एक एक शहर में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। जिसके बाद चीन की सरकार ने पूरे शहर में ही लॉकडाउन लगा दिया है। दक्षिणी चीन के हैनान प्रांत में कोविड-19 के 259 नए मामले सामने आए हैं। इस प्रांत में महामारी से जुड़ी पाबंदियों के कारण करीब 80,000 पर्यटक फंस गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: चीन के खिलाफ एक जुट हुए अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान, कहा- तुरंत बंद करें सैन्य अभ्यास

चीन में सोमवार को स्थानीय स्तर पर संक्रमण के 324 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 483 ऐसे मरीज मिले, जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं थे। चीन बड़े पैमाने पर आर्थिक एवं सामाजिक प्रभाव के बावजदू कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कड़ी पाबंदियां लगा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Under 23 World Championship: 4 भारतीय महिला पहलवानों के Visa पर WFI को अमेरिकी दूतावास से राहत की उम्मीद

Delhi में CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, सांसद John Brittas समेत 100 हिरासत में

Navratri व्रत में मिलावटी Kuttu Atta से बचें, वरना बिगड़ जाएगी तबयित! चिकनाई और महक से तुरंत पहचानें असली आटा

विमान में कॉजपा नेताओं को हिरासत में लेने पर Delhi Police की माकपा सांसदों ने की निंदा