MP में कोरोना का कहर जारी, भोपाल में मिले 12 तो इंदौर में मिले 22 मरीज

By सुयश भट्ट | Dec 25, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ रहा है। इंदौर और भोपाल में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में इंदौर में 22 और भोपाल में 12 मरीज मिले है। इस तरह इन दोनों शहरों को मिलाकर ही पिछले 24 घंटे में 34 मामले सामने आए।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज ने लगाई निगम मंडल की सूची पर मुहर, लंबे समय के बाद हुई नियुक्तियां 

आपको बता दें कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शिवराज सरकार ने गुरुवार रात 11 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया था। नाइट कर्फ्यू रात्रि 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में केस ज्यादा आ रहे हैं यह चिंताजनक है। प्रदेश में भी 24 घंटे में 30 केस मिले हैं।

 सीएम ने कहा था कि प्रदेश में कई महीने बाद कोरोना के 30 नए केस मिले हैं। देश में भी बुधवार को 7,995 पॉजिटिव मिले थे। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में भी पिछले एक सप्ताह से कोविड मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी