दिल्ली कैपिटल्स की टीम में दूसरी बार कोरोना की एंट्री, खिलाड़ी अलग थलग रहने को मजबूर

By अंकित सिंह | May 08, 2022

मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एक बार फिर से कोरोना वायरस की एंट्री हो गई है। दरअसल, टीम का एक नेट बॉलर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। यही कारण है कि अब खिलाड़ियों को अलग-थलग रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आईपीएल 15 में यह दूसरा मौका है जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम कोरोना वायरस की चपेट में आई है। इससे पहले भी उसके खिलाड़ी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। नेट बॉलर के संक्रमित होने के बाद से एक बार फिर से सभी खिलाड़ियों का परीक्षण किया गया है। फिलहाल सभी खिलाड़ी अपने अपने कमरों में है। दिल्ली कैपिटल्स में कोरोना का यह मामला ऐसे समय में आया है जब उससे चेन्नई के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मुकाबला खेलना है।

इसे भी पढ़ें: IPL 2022। लखनऊ ने कोलकाता के खिलाफ दर्ज की 75 रनों की विशाल जीत, होल्डर और आवेश ने झटके 3-3 विकेट

दिल्ली और चेन्नई के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले कोरोना वायरस के नए मामले ने दिल्ली की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आईपीएल के सूत्रों ने कहा कि आज सुबह एक नेट गेंदबाज का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया। खिलाड़ियों को कमरों में रहने के लिए कहा गया है। दिल्ली कैपिटल्स को दिन के दूसरे मैच में नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में चेन्नई से भिड़ना है। सूत्रों ने कहा कि खिलाड़ियों का रविवार की सुबह फिर से परीक्षण किया गया। सभी खिलाड़ी अभी अपने कमरों में हैं। आईपीएल 2022 के दौरान यह दूसरा मौका है जब दिल्ली की टीम को अलग-थलग रहने को मजबूर होना पड़ा है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार