दिल्ली में पीक पर आ चुका है कोरोना, सत्येंद्र जैन बोले- अब कम हो जाएंगे केस

By अंकित सिंह | Jan 15, 2022

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखी जा रही है। इसी को लेकर आज स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बड़ा बयान दिया है। सत्येंद्र जैन ने दावा किया है कि दिल्ली में कोरोना वायरस अपने पीक पर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 30% के पार पहुंच गई है। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली के साथ-साथ देश में भी कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखी जा रही है और दावा किया जा रहा है कि महामारी की तीसरी लहर आ चुकी है। सत्येंद्र जैन ने अपने बयान में कहा कि दिल्ली में कल कोरोनावायरस के मामले में काफी कमी देखी गई। इसके साथ ही सत्येंद्र जैन ने यह भी कहा कि आज 4000 केस और भी कम हो जाएंगे। आपको बता दें कि गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को दिल्ली में कोरोनावायरस के मामलों में 4000 की कमी आई थी। आज एक बार फिर से स्वास्थ्य मंत्री ने 4000 मामलों की कमी के संकेत दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी दावा किया कि दिल्ली में टेस्ट कम नहीं किए गए हैं बल्कि केंद्र सरकार के प्रोटोकॉल की वजह से ऐसा हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि राजधानी में कोरोनावायरस पीक पर आ चुका है। अब हमें ऐसा लगता है कि धीरे-धीरे केस कम होते जाएंगे।

प्रमुख खबरें

SpiceJet की घरेलू और International Flights लेट, Delhi Airport पर फंसे रहे 500+ यात्री

CM Bhagwant Mann ने पराली पर किसानों पर FIR का किया विरोध, Delhi Pollution के आरोपों पर उठाए सवाल

Etah में फर्जी मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी चलाने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Team India में अंदरूनी कलह! Rohit Sharma के समर्थन के बाद BCCI से क्यों खफा हुए Ajit Agarkar?