एमपी में कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में 6 की मौत, भोपाल में 100 से ज्यादा बच्चे मिले संक्रमित

By सुयश भट्ट | Feb 02, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम होने के साथ ही मौतों का सिलसिला तेजी से बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में 6 कोरोना मरीजों की मौत हुई। मृतकों में इंदौर से 3, भोपाल-2 और एक खरगोन से है। वहीं बात करे पिछले 15 दिन की तो एमपी में 79 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें:पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1,733 लोगों की मौत, भारत में कोविड-19 के 1.61 लाख नए मामले 

इंदौर में बीते 24 घंटे में 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटो में 1438 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 10762 मरीज के सैम्पलों की जांच में 1438 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीज की संख्या 10,653 पहुची है।

वहीं जबलपुर जिले में 24 घंटे में 390 केस मिले है। शहर में 4 हजार से ज्यादा एक्टिव केस है। खंडवा में 33 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 451 है। छिंदवाड़ा में आज 68 कोरोना पॉजिटिव प्रकरण मिले हैं।

प्रमुख खबरें

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट