होटल और पर्यटन उद्योग पर कोरोना का कहर, एडवांस बुकिंग हो रही कैंसिल

By निधि अविनाश | Apr 10, 2021

वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना महामारी का असर अब टूरिज्म और होटल इंडस्ट्री पर साफ दिखाई देता नज़र जा रहा है। बता दें कि हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पर्यटक जगहों में बढ़ते भीड़भाड़ को देखते हुए अब लोग अपनी होटल की बुकिंग कैंसिल करा रहे है। एक खबर के मुताबिक, उत्तराखंड के होटलों में पिछले दिनों से ही बड़ी संख्या में एडवांस बुकिंग की जा चुकी थी लेकिन अब इन सभी की बुकिंग रद्द कर दी गई है। मार्च-अप्रैल और मई यह वो तीन महीनें है जिसमें स्कूल की छुट्टिया चल रही होती है और लोग इस पर्यटन सीज़न में घूमने और धाम के दर्शन करने के लिए इच्छुक होते है।

मौसम के हिसाब से और शहर के पास होने के कारण भी यहां पर पर्यटकों की भीड़ सबसे ज्यादा होती है। लेकिन ऐसे समय में जब कोरोना के मामले हर दिन बढ़ रहे है, लोगों के बीच दहशत बढ़ गई है। बता दें कि लोगों द्वारा बुकिंग कैंसिल होने से पर्यटन उद्योग को काफी धक्का लगा है। कोरोना की नई गाइडलाइंस जारी होने के बाद से नैनीताल में 40 फीसदी बुकिंग रद्द कर दी गई है। एडवांस बुकिंग रद्द होने के बाद से भीमताल के ऐपल केसल होटल के मालिक संजीव भगत ने कहा कि, सरकार की नई गाइडलाइंस के बाद से ही एडवांस बुकिंग केसिंल होनी शुरू हो गई है। आपको बता दें कि मार्च में लगे कोरोना लॉकडाउन से पहले ही टूरिज्म और होटल इंडस्ट्री को काफी नूकसान झेलना पड़ चुका है और अब फिर से कोरोना के मामले बढ़ने के बाद होटल संचालकों की मुश्किलें और भी बढ़ गई है। 

प्रमुख खबरें

Maamla Legal Hai Season 2 Review: पटपड़गंज की अदालत में बदला त्यागी जी का रुतबा, पर क्या बरकरार है वही पुराना मज़ा?

बैरिकेड तोड़कर दिल्ली विधानसभा में अंदर घुस गई कार, स्पीकर के कमरे के बाहर रखा गुलदस्ता और फिर...Video वायरल

Assam Elections: JP Nadda ने फूंका जीत का बिगुल, कहा- NDA को मिल रहा अपार जनसमर्थन

Top 10 Breaking News 6 April 2026 | Iran Unfamiliar Enemy | Turmoil from Baghdad to Washington | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें