दिल्ली में कोरोना के एक दिन में सबसे अधिक 428 मामले, मरने वालों की संख्या 65 पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 428 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार को5,532 पर पहुंच गयी। एक दिन में सामने आने वाला यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। दिल्ली सरकार ने यह जानकारी दी। 

दिल्ली सरकार के अनुसार राजधानी में तीन दिन के बाद एक संक्रमित मरीज की मौत होने से मृतक संख्या 65 पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 5,532 हो गए हैं। मंगलवार रात तक यह आंकड़ा 5,104और कुल मृतक संख्या 64 थी।

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई