महाराष्ट्र में कोरोना की आंधी, कोविड-19 के 466 नए मामले, कुल संख्या 4,666 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 466 नए मामले आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अभी तक 4,666 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बीएमसी ने कहा कि मुंबई में कोरोना वायरस के 155 और मामले मिलने के बाद यहां कुल मामले 3000 के पार पहुंचे, सात और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 138 हुई।

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से आज नौ लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी तक 232 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मरे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक 572 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा