मुंबई में बेकाबू कोरोना की रफ्तार, नए मामले 10000 के पार, लॉकडाउन लगाने की तैयारी में सरकार

By अंकित सिंह | Jan 04, 2022

माया नगरी मुंबई में कोरोनावायरस के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। मुंबई में आज कोरोनावायरस के 10860 नए मामले सामने आए हैं जबकि दो और संक्रमितों की मौत हुई है। वर्तमान में मुंबई में 47476 सक्रिय मामले हैं। पिछले दिनों में देखें तो लगातार मुंबई में कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर की माने तो अगर हालात और बिगड़ते हैं तो यहां लॉकडाउन लगाया जा सकता है। पेडनेकर ने कहा कि अगर यहां कोविड​​-19 के दैनिक मामले 20,000 का आंकड़ा पार करते हैं तो केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार शहर में लॉकडाउन लगाया जाएगा। पेडनेकर ने कहा कि आज कोई भी लॉकडाउन नहीं चाहता है और इसे निश्चित रूप से लागू नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि अभी हर कोई इससे उबर रहा है। अगर लॉकडाउन फिर से लागू किया जाता है तो यह सभी को बुरी तरह प्रभावित करेगा। लेकिन अगर कोविड-19 के दैनिक मामले 20,000 के आंकड़े को पार करते हैं तो केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार नगर निकाय और राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करें, बाजारों, मॉल और विवाह समारोहों में भीड़भाड़ से बचें और ठीक से मास्क पहनें। 

प्रमुख खबरें

वोट के जरिए अनुच्छेद-370 निरस्त करने पर अपनी नाखुशी जाहिर करें : Mehbooba Mufti

Mahindra XUV 3XO: लॉन्च हो गई महिंद्रा की ये धांसू SUV! जानें कीमत, फीचर्स सहित सबकुछ

Brahma Kumaris Godlywood Studio द्वारा निर्मित 3D एनिमेशन आध्यात्मिक फिल्म ‘The Light’ की भोपाल मे स्क्रीनिंग

Gandey विधानसभा उपचुनाव के लिए JMM उम्मीदवार के रूप में Kalpana Soren ने किया पर्चा दाखिल