भोपाल में कोरोना ने बढ़ाई जनता की चिंता,लगातार बढ़ रही है मरीजों की संख्या

By Suyash Bhatt | Oct 28, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ रहा है। भोपाल में 36 एक्टिव मरीज हो गए हैं। हाल के दिनों में जो नए मरीज आ रहे हैं, उनमें अधिकांश गोविंदपुरा एसडीएम सर्कल के ही हैं। अभी यहां 19 एक्टिव मरीज हैं। 4 महीने बाद फिर से कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में कोरोना के नए मरीज मिलने लगे हैं।

दरअसल भोपाल, हबीबगंज और बैरागढ़ रेलवे स्टेशन के साथ ही बस स्टैंड के अलावा प्रमुख बाजारों में भी टीमों को तैनात कर लोगों के कोरोना सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:रेत कंपनी के रॉयल्टी ऑफिस में हुई तोड़फोड़, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल 

अब स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर  200 से ज्यादा सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। पिछले 5 दिनों में एक हजार से ज्यादा सैंपल कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर लिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू