कोरोना से संक्रमित फारुक अब्दुल्ला बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2021

श्रीनगर। हाल में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला को ऐहतियात के तौर पर शनिवार को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। फारुक के पुत्र उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर कहा कि उनके पिता को डॉक्टरों की सलाह के बाद बेहतर निगरानी के लिए श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उमर ने कहा, ‘‘लोगों के दिखाए गए प्यार और दुआओं के लिए हमारा परिवार हर किसी का आभारी है।’’ नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक (85) मंगलवार को संक्रमित पाए गए थे। शुरुआत में वह घर पर पृथक-वास में थे लेकिन डॉक्टरों ने बेहतर चिकित्सकीय देखभाल के लिए उन्हें एक अस्पताल में भेजने का फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने फारुक के संक्रमित होने की खबर सामने आने के बाद उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी। फारुक ने दो मार्च को कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली थी।

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia की पहल से बदली जर्जर स्कूल की तस्वीर, भ्रमण कर लिया जायजा

विहिप नेता Surendra Jain बोले, संसद मार्च और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारी देश के असली Gen-Z नहीं

Top 10 Breaking News 18 September 2026 | Election Commission decision on the TMC dispute | Nithari case prime accused Surendra Koli suicide | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

BCCI AGM में Ajit Agarkar के भविष्य पर फैसला टला, पद पर संशय बरकरार