राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,355 हुई, 95 लोगों ने गंवाई जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2020

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को दो और लोगों की मौत हो गयी और राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 95 हो गयी है। इस बीच संक्रमण के 38 नये मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,355 हो गयी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जयपुर में एक एवं अजमेर में एक संक्रमित की मौत हो गयी। 

इसे भी पढ़ें: 53,000 के करीब पहुंचा कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 1,783 लोगों की हुई मौत

उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से 52 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है जबकि जोधपुर में 15 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। राज्य में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नये मामले आए, जिनमें चित्तौड़गढ़ में 16, जयपुर में नौ, पाली में छह, धौलपुर में चार एवं कोटा में सामने आए दो नये मामले शामिल हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,355 हो गयी है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा