केरल में ब्रिटेन से लौटे 32 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 5,000 से ज्यादा नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2021

तिरुवनंतपुरम। केरल में बृहस्पतिवार को कोविड -19 के 5,215 नए मामले सामने आए और 30 मरीजों की मौत हो गई। ब्रिटेन से हाल ही में राज्य लौटे 32 लोगों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने बृहस्पतिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि ब्रिटेन से लौटे लोगों के नमूनों को जांच के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजा गया है, ताकि उनमें वायरस के नए प्रकार के होने या नहीं होने की पुष्टि की जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक कुल 7,60,932 संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 6,92,480 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं और 65,202 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में अभी तक कुल 3,072 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है। राज्य के विभिन्न जिलों में फिलहाल 2,34,063 लोगों को निगरानी में रखा गया है जिनमें से 12,232 अस्पताल में भर्ती हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर