सरकार की इच्छा शक्ति की वजह से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण- धरमलाल कौशिक

By दिनेश शुक्ल | Sep 01, 2020

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार की तैयारी अपूर्ण है। जिसके चलते कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में पर्याप्त बिस्तर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। प्रदेश के सभी अस्पतालों की हालात एक जैसे हैं। राजधानी रायपुर में कोरोना चिंताजनक रूप ले चुका है। एम्स और अंबेडकर हॉस्पिटल में आईसीयू में बिस्तर उपलब्ध नहीं है। प्रदेश की सरकार कोरोना को लेकर गंभीर नही  है। कार्य की शैली को देखते हुए कहा जा सकता है सरकार में महामारी से लड़ने इच्छा शक्ति और बेहतर प्रबंधन की कमी है।  नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता कोरोना को लेकर नही है। प्रदेश सरकार के पास पर्याप्त समय था, लेकिन समय रहते भी प्रदेश की सरकार ने कोई जरूरी कदम नही उठाए। जिसके चलते परिस्थितियां अनियंत्रित होती जा रही हैं। प्रदेश में करीब 25 कोविड हास्पिटल हैं। जिसमें करीब 3546 बेड हैं और 442 आईसीयू के बेड हैं, जो पूरी तरह से अपर्याप्त है। प्रदेश सरकार के पास कोरोना से लड़ने निजी और शासकीय अस्पताल में केवल 11,544 के करीब बिस्तर ही उपलब्ध है। उससे कहीं ज्यादा संक्रमित मरीज इस समय अपना इलाज करवा रहे हैं। राज्य में 31 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। उसके बाद भी बिस्तर पर्याप्त नही है। 

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में