कोरोना संक्रमण की जांच को द. कोरिया से 25,000 किटें मंगाएगी हुंदै

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2020

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) इकाई ने कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए दक्षिण कोरिया से आधुनिक जांच किट मंगाने की घोषणा की है। हुंदै मोटर इंडिया फाउंडेशन (एचएमआईएफ) ने शनिवार को कहा कि वह इस महामारी पर काबू पाने की पहल के तहत यह कदम उठा रही है। हुंदै मोटर इंडिया लि. (एचएमआईएल) ने कहा कि इन आधुनिक जांच किट के जरिये वह करीब 25,000 लोगों की संक्रमण जांच में मदद कर सकेगी।

एचएमआईएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस एस किम ने कहा, ‘‘हमारी वैश्विक पहल-मानवता की प्रगति के तहत हुंदै भारत सरकार की कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देने को प्रतिबद्ध है।’’ उन्होंने कहा कि आधुनिक जांच किट की आपूर्ति के जरिये हम 25,000 लोगों की जांच में योगदान कर सकेंगे। किम ने कहा कि जब इन किटों की आपूर्तिमिल जाएगीतो हम केंद्र और राज्य सरकारों के साथ बातचीत कर प्रभावित इलाकों के अस्पतालों को इनका वितरण करेंगे।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport परिसर में जलभराव पर प्रबंधन की सफाई, 30 मिनट में स्थिति सामान्य

Mumbai के Vile Parle की शांता भवन इमारत में आग से 2 की मौत, 6 लोग झुलसे

Hariyali Amavasya 2026: सावन की अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग, जानें Puja Vidhi और दान का महत्व

Rahul Gandhi ने PM Modi पर लगाया देश के हित बेचने का आरोप, Adani केस का दिया हवाला