डेल्टा से भी खतरनाक होगा कोरोना का अगला वेरिएंट, दर्द और पीड़ा का सामना करेंगे लोग: डॉ एंथनी फाउची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डा. एंथनी फाउची ने चेतावनी दी है कि भविष्य में अधिक ‘‘दर्द और पीड़ा’’ का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे है। साथ ही उन्होंने उन नागरिकों से टीका लगवाने का अनुरोध किया जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है। फाउची ने कहा कि उन्हें अमेरिका में अतिरिक्त लॉकडाउन की उम्मीद नहीं है क्योंकि पिछली सर्दियों की पुनरावृत्ति से बचने के लिए पर्याप्त लोगों को टीका लगाया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी ‘‘महामारी को खत्म’’ करने के लिए पर्याप्त टीकाकरण नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें: खेल रत्न पुरस्कार का नाम ध्यानचंद के नाम पर करने का खेल जगत ने किया स्वागत

रोग नियंत्रण और रोकथाम केन्द्र (सीडीसी) के आंकड़े के अनुसार, वर्तमान में 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 58 प्रतिशत अमेरिकियों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है। सीडीसी ने टीकाकरण के बाजवूद देशभर के स्कूलों में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों और आगंतुकों के लिए मास्क पहनने की भी सिफारिश की है।

प्रमुख खबरें

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार

भारत दौरे के लिए West Indies ODI और T20 Team का हुआ ऐलान, Kamil Pooran को मौका