By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2020
गुवाहाटी। असम में कोविड-19 के 166 ताजा मामले सामने आए। इनमें सेना के शिविर के 25 लोग शामिल हैं। सरकार के मंत्री ने इसकी जानकारी दी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने बताया कि नये मामलों के साथही प्रदेश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,861 हो गई।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक मरीज की मौत हो गई जिसके बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या नौ हो गई। अब तक सामने आई नौ मौतों में से तीन मरीजों को कैंसर भी था। मंत्री ने कहा कि बृहस्पतिवार की रात 84 और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई।