दिल्ली में कोरोना का प्रकोप जारी, मध्य मई तक बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा होने के बीच कोविड-19 मामलों के लिए गठित दिल्ली सरकार की समिति के अध्यक्षने महामारी को काबू करने के लिए लॉकडाउन को मई मध्य तक बढ़ाने का सुझाव दिया है। केंद्र सरकार ने 24 मार्च की मध्यरात्रि से 14 अप्रैल तक के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया था, जिसकी अवधि पूरी होने पर इसे तीन मई तक के लिए बढ़ाया गया। कोविड-19 से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से गठित समिति के अध्यक्ष डॉ एसके सरीन ने कहा, भारत में अभी भी महामारी का ग्राफ चढ़ रहा है इसलिए प्रतिंबधों में ढील देने का मतलब है कि मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो जाएगी।

दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या काफी है इसलिए इसका विस्तार करना समझदारी होगी। लॉकडाउन को 16 मई तक बढ़ाना होगा। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 54 मौत के साथ कुल 2,625 संक्रमित थे। यह पूछे जाने पर की 16 मई की तारीख का अनुमान कैसे लगाया गया तो सरीन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस का पहला मामला तीन मार्च को सामने आया था और महामारी को लेकर चीन की गणना दर्शाती है कि महामारी के ग्राफ में गिरावट दर्ज करने में करीब 10 सप्ताह का समय लगता है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा