कोरोना पॉजिटिव पाई गई बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर, लपेटे में भाजपा सांसद भी

By अंकित कुमार | Mar 20, 2020

बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्वगायक का कनिका कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वह 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं। जानकारी के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि उस समय कनिका कपूर की जांच की गई थी लेकिन वह नेगेटिव पाई गई थीं। 4 दिन से उन्हें जुखाम और बुखार था, ऐसे में उनका एक बार फिर से जांच किया गया जिसमें अब वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कुछ इस तरीके के भी आरोप लग रहे हैं कि वह लंदन से वापसी के समय एयरपोर्ट पर वॉशरूम से छिपकर निकल भागी थीं। एक चैनल से बातचीत में कनिका के पिता ने बताया कि वह लखनऊ में जब से आई है तब से तीन-चार पार्टी में वह शामिल हुई है। हालांकि कनिका ने इससे इनकार किया हैय़ कनिका ने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ है व्यवहार सही नहीं किया जा रहा है। 

उन्होंने खुद ही मेडिकल ऑफिसर को कॉल करके बुलाया था। जैसे ही यह खबर फैली कि कनिका कपूर पॉजिटिव पाई गई है। उसके बाद उन उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच शुरू हो गई है। बड़ी खबर यह आ रही है कि वसुंधरा राजे के बेटे और झालावाड़ से सांसद दुष्यंत सिंह भी उनकी पार्टी में गए थे। दुष्यंत सिंह ने भी अपने आपको आइसोलेट कर लिया है। उस पार्टी में वसुंधरा राजे भी थीं।

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं