उड़ाई जा रही कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां, ईद को लेकर बाजारों में उमड़ रही भीड़

By अंकित सिंह | May 12, 2021

देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे मरने वालों की तादाद भी काफी ज्यादा होती जा रही है। इन सब के बीच कई राज्यों में लॉकडाउन और लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू की गई हैं। हालांकि ईद को लेकर इन लॉकडाउन की भी खूब धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसको लेकर लोग बाजार में खरीदारी करने के लिए निकल रहे हैं जिससे बाजारों में भीड़ दिखाई दे रही है। कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। कई लोगों के चेहरे पर मास्क भी नहीं दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से कुछ तस्वीरें आई हैं। फिरोजाबाद के बाजारों में ईद से पहले खरीदारी करने काफी संख्या में लोग घरों से बाहर निकले हैं। बाजारों में भीड़ काफी दिखाई दे रही है। ऐसा लग ही नहीं रहा है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर किसी तरह की सख्ति लगाई गई है। आपको बता दें कि प्रदेश में 17 मई तक के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। दूसरी तस्वीर मुंबई के भिंडी बाजार से सामने आई है जहां काफी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे हैं। महाराष्ट्र में 15 मई तक के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। इसी तरह की कुछ तस्वीरें अन्य राज्यों से भी आ रही हैं जहां खरीदारी करने के लिए लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

संतान की दीर्घायु और सुख के लिए Santan Saptami Vrat आज रखा जा रहा है, दोपहर 12:57 तक विशेष मुहूर्त, जानें पूजा-विधि

चार दरिंदों ने बारी-बारी से किया 17 साल की लड़की का रेप, फिर चाकू घोंपा, लाश को कुत्तों ने नोंचा! दिल्ली के स्वरूप नगर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात!

Russia और Iran पर नए प्रतिबंधों के विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे Donald Trump

ग्रेटर नोएडा में होटल से देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़! बिसरख पुलिस ने 4 महिलाओं को कराया मुक्त, मालिक फरार