दिल्ली में नियंत्रण में है कोरोना की स्थिति, केजरीवाल ने एहतियाती खुराक लेने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्लीवासियों से कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक लेने की अपील की और कहा कि शहर में अभी तक करीब 10 प्रतिशत लोगों ने ही एहतियाती खुराक ली हैं। मुख्यमंत्री ने 12-17 आयु वर्ग के बच्चों के अभिभावकों से बच्चों को टीके की दूसरी खुराक दिलाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बच्चों के टीकाकरण के लिए स्कूलों में भी शिविर लगाएगी। स्कूल प्राधिकारी इस उद्देश्य के लिए स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'मेरा उड़ाया जा रहा मजाक', केजरीवाल ने पूछा- क्या मुफ्त में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना गलत है?

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अभी तक टीके की 3.5 करोड़ खुराकें दी गयी हैं। एहतियाती खुराक लेने वाले लोगों की संख्या 18.5 लाख है। कुल 1.81 करोड़ लोगों ने टीके की पहली खुराक ले ली है और 1.53 करोड़ लोगों ने दोनों खुराकें ले ली है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पास हर दिन एक लाख खुराक देने की क्षमता है। उन्होंने दूसरी खुराक न लेने वाले लोगों से भी जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले कर्मियों को भी एहतियाती खुराक लेने की आवश्यकता है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर