तमिलनाडु में बढ़ा कोरोना का रफ्तार, एक दिन में सामने आए 527 केस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

चेन्नई। तमिलनाडु में सोमवार को कोविड-19 के 527 नए मामले सामने आए जिनमें से अधिकांश कोयमबेडु बाजार से जुड़े हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,550हो गई। संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने के बाद राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 31हो गई। कोविड-19 मामलों पर जारी एक बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 30 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 1409 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। पिछले कुछ दिन में राज्य में संक्रमण के मामलों में खासी वृद्धि हुई है और सोमवार को राज्य में 527 नए मामले सामने आए। बुलेटिन के मुताबिक, नए मामलों में से अधिकांश कोयमबेडु बाजार से जुड़े हैं। पिछले कुछ दिनों में राज्य की सबसे बड़ी सब्जी मंडी कोयमबेडु से संक्रमण के कई मामले सामने आए हैं जिसे देखते हुए प्रशासन ने यहां कामकाज सीमित कर दिया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी