योगी आदित्यनाथ का अधिकारियों को निर्देश, कहा- कोरोना जांच क्षमता बढ़ाकर 25 हजार प्रतिदिन की जाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून के अंत तक कोरोना वायरस संक्रमण की जांच क्षमता बढ़ाकर 25 हजार प्रतिदिन तथा बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर डेढ़ लाख करने के बृहस्पतिवार को निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने टीम-11 की बैठक में जून, 2020 के अन्त तक कोविड अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या को बढ़ाकर डेढ़ लाख किए जाने के निर्देश दिए हैं। अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में कोरोना वायरस के रोगियों के लिए 1,01,236 बिस्तर मौजूद हैं। प्रदेश में एल-1 के 403, एल-2 के 75 व एल-3 के 25 केंद्र बनाये गये हैं। 

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं