12 से 14 साल तक के बच्चों को लग रही वैक्सीन, वैक्सीनेशन सेंटर पर दिखा गजब का उत्साह, PM मोदी ने की यह अपील

By अनुराग गुप्ता | Mar 16, 2022

नयी दिल्ली। देशभर में 12 से 14 साल के बच्चों को कोरोना संक्रमण की वैक्सीन लगना शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही 60 साल से अधिक उम्र वाले एहतियाती डोज लगवा रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पात्र लोगों से वैक्सीनेशन की डोज लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 12 से 14 वर्ष के बच्चों से कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाने और 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों से एहतियाती डोज लेने का अनुरोध किया। 

इसे भी पढ़ें: चीन में दो साल में सबसे अधिक कोरोना के मामले, 4 प्रांतों के 5 करोड़ लोगों को घरों में किया बंद 

कई देशों को भेजी गई वैक्सीन

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत का वैक्सीन अभियान दुनिया में सबसे बड़ा और विज्ञान पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना वैक्सीन की 180 करोड़ से अधिक डोज दी गई हैं, जिनमें से 15-17 आयु वर्ग को दी गई 9 करोड़ से अधिक डोज और दो करोड़ से अधिक एहतियाती डोज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भारत ने कई देशों को वैक्सीन भेजी है, उसके वैक्सीनेशन प्रयासों ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को और मजबूत बनाया है। 

इसे भी पढ़ें: भारत में कोविड-19 के 2,568 नए मामले, 97 और लोगों की मौत 

बच्चों में दिखा गजब का उत्साह

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी स्कूलों को सूचना दी गई। हमें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वैक्सीन लगवाने को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह है। यह एक अच्छा कदम है, हम सभी इसकी सराहना करते हैं। आपको बता दें कि गुजरात में 12 से 14 साल तक के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। इसके तहत बच्चों को कोवैक्सीन की डोज दी जा रही है और उन्हें 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम

भ्रष्टाचार के आरोप में IAS Shikhar Agrawal और गोयल फैशन्स पर ACB की प्राथमिकी

Budget से पहले पूंजी बाजार प्रतिनिधियों की मांग, Capital Gains Tax और STT घटाए सरकार