कोरोना वायरस: जम्मू कश्मीर में 17 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या हुई 92

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2020

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में शनिवार को 17 व्यक्तियों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 92 हो गई। अधिकारियों ने यहां जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संक्रमण के ताजा मामलों में से 14 कश्मीर घाटी के हैं। संघ शासित प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामलों में चार ऐसे मरीज शामिल हैं जो उपचार के बाद ठीक हो गए और दो की मौत हो गयी। अधिकारियों ने कहा, “आज (शनिवार) कश्मीर में संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए।” इससे पहले प्रधान सचिव (योजना एवं सूचना) रोहित कंसल ने ट्वीट किया था, “नरसू, उधमपुर में संक्रमण के तीन और मामलों की पुष्टि हुई। ये सभी उधमपुर के एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे जो विदेश यात्रा कर के आया था।” अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 92 हो गयी है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह