कोरोना वायरस: पश्चिम बंगाल में संक्रमण के 5,887, असम में 3,803 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2021

कोलकाता/गुवाहाटी। कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को पश्चिम बंगाल में 5,887 और असम में 3,803 नए मामले सामने आए। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य में संक्रमण के 5,887 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 14,32,019 हो गई, जबकि 103 और लोगों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या 16,362 हो गई।

इसे भी पढ़ें: कोविड वैक्सीन पर प्रधानमंत्री की घोषणा से शीघ्र टीकाकरण में मदद मिलेगी: उद्योग जगत

पश्चिम बंगाल में इस समय 26,886 संक्रमितों का उपचार चल रहा है और 13,88,771 लोग ठीक हो चुके हैं। इस बीच, असम में 3,803 नए मामले सामने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4,38,746 हो गई। राज्य में 37 और लोगों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 3,695 हो गई। असम में इस समय 48,672 मरीज उपचाराधीन हैं।

प्रमुख खबरें

Mahindra and Mahindra के Auto Business में 55 प्रतिशत बढ़त से कुल मुनाफा उछला

COP31 से पहले Simon Stiell की अपील, जलवायु संकट पर ठोस कदम उठाएं देश

Sonam Wangchuk के HIAL पर मातृत्व लाभ न देने का आरोप, Leh लेबर कोर्ट सुनाएगी फैसला

West Bengal Investment Policy: नई नीति में उद्योगों को 120 प्रतिशत तक वित्तीय मदद