पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 1.5 लाख के पार, मृतकों की संख्या 2975 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 1,50,000 के पार चले गए हैं, जबकि 136 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 2,975 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक 950,782 लोगों की जांच की गई है जिनमें से 28,117 जांच पिछले 24 घंटों में की गई। मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटों में 5,839 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 154,760 हो गई है। उसने कहा कि देश में एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 136 लोगों की मौत हुई है। इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,975 हो गई है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter