दिल्ली में कम हुए कोरोना वायरस के केस, 1491 नए मामले, 130 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस के 1491 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि संक्रमण के कारण 130 रोगियों की मौत हो गई। वहीं संक्रमण दर घटकर 1.93 फीसदी पर आ गई है। यह लगातार चौथा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या दो हजार से कम है। स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने ट्वीट किया, “ संक्रमण दर 1.93 प्रतिशत हो गई है और संक्रमण केमामले 1491 आएहैं। ये पिछले दो महीनों में सबसे कम हैं। हमें अब भी सभी एहतियाती उपाय करने और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की जरूरत है।”

इसे भी पढ़ें: CM केजरीवाल ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा- मार्च में वैक्सीन लग जाती तो दूसरी लहर नहीं आती

दिल्ली में 20 अप्रैल को सबसे ज्यादा 28000 से अधिक मामले आए थे जबकि दो मई को 407 लोगों की मौत हुई थी। बुधवार के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, 77,103 नमूनों की जांच की गई है। नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर14,21,477 हो गई है।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट