कोरोना वायरस: अटारी-वाघा सीमा पर लोगों के बगैर होगा दैनिक रिट्रीट कार्यक्रम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के मद्देनजर पंजाब में अटारी-वाघा सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच रोजाना होने वाले रिट्रीट कार्यक्रम में लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं होगी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने यह जानकारी दी। यह ऐहतियाती उपाय शनिवार से प्रभावी होगा। बल के एक प्रवक्ता ने कहा कि बीएसएफ ध्वज को उतारने समेत अन्य सभी प्रक्रियाओं का पालन जारी रखेगा।

उन्होंने कहा, “सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक, बड़ी संख्या में लोगों के एक जगह इकट्ठा होने से बचना चाहिए। इसलिये समारोह में दर्शकों व आगंतुकों को इजाजत नहीं दी जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन बिना दर्शकों के किया जाएगा।” यह कार्यक्रम हर शाम आयोजित किया जाता है और भारत और पाकिस्तान के झंडे उनके सीमा सुरक्षा बलों द्वारा उतारे जाते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में दोनों तरफ दर्शक मौजूद रहते हैं। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा