कोरोना वायरस प्रभाव: सरकार तीन महीने के लिये नियोक्ताओं, कर्मचारियों के भविष्य निधि का योगदान देगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार अगले तीन महीने तक छोटे उद्योगों के कर्मचारी और नियोक्ता दोनों के कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) में किये जाने वाले योगदान का भुगतान करेगी। इस कदम से संगठित क्षेत्र के 4.8 करोड़ कर्मचारियों को लाभ होगा। यह योगदान उन नियोक्ताओं और कर्मचारियों के लिये किया जायेगा जिनका वेतन 15,000 रुपये मासिक तक होगा। सरकार ने आज कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिये तीन महीने के ‘लॉकडाउन’ प्रभाव से लोगों को रोहत देने को लेकर 1.70 लाख करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की। यह उपाय उसी पैकेज का हिस्सा है। सीतारमण ने कहा कि यह लाभ उन प्रतिष्ठानों को मिलेगा जहां कर्मचारियों की संख्या 100 तक है और करीब 90 प्रतिशत कर्मचारियों का वेतन 15,000 रुपये तक है। 

इसे भी पढ़ें: आर्थिक पैकेज की घोषणा पर बोले राहुल गांधी, सही दिशा में पहला कदम

प्रमुख खबरें

12 August, 2026 Stock Market Updates: सेंसेक्स में बढ़त के बीच Godrej Consumer के शेयरों में कोहराम, CEO के इस्तीफे से 10% की भारी गिरावट

Himachal Pradesh में Petrol-Diesel महंगा, सुक्खू सरकार ने लगाया नया Widow and Orphan Cess

Bab al-Mandeb में Houthi Rebels का बड़ा हमला: 3 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत, Global Shipping पर गहरा संकट

खत्म हुआ इंतजार! Cristiano Ronaldo और Georgina की हुई Wedding, पोस्ट की Ring Photo