कोरोना वायरस: मिस्र ने अमेरिका को भेजा चिकित्सा सहायता सामग्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2020

वाशिंगटन। कोरोना वायरस महामारी से निपटने में सहायता करने के लिए मिस्र ने मंगलवार को अमेरिका के लिए एक विमान के जरिये चिकित्सा सहायता सामग्री भेजा। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ संबंध मजबूत करने के लिए उत्सुक रहे हैं।

मिस्र ने इससे पहले चीन और इटली को भी चिकित्सा सामान भेजा था। सीसी के कार्यालय से जारी एक वीडियो में पैक किए हुए क्रेट दिखाए गए। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में मिस्र के साथ संबंधों को बढ़ावा देने वाले सांसदों के एक समूह का नेतृत्व करने वाले डच रुपर्सबर्गर ने कहा कि विमान वाशिंगटन के बाहर एंड्रियूज एयर फोर्स बेस पर उतरा।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग