आज हो सकता है आर्थिक पैकेज का ऐलान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कोरोना वायरस महामारी के आर्थिक प्रभाव से निपटने के लिये बृहस्पतिवार को व्यापक आर्थिक पैकेज की घोषणा कर सकती हैं। एक अधिकारी ने कहा कि यह घोषणा एक बजे हो सकती है। हालांकि उसने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। इससे पहले, वित्त मंत्री ने कहा था कि पैकेज पर काम जारी है और इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा था कि आर्थिक पैकेज से इस संकट से पार पाने में मदद मिलेगी।

सीतारणम ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने को लेकर ‘लॉकडाउन’ के कारण उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव तथा नौकरियां जाने को लेकर प्रोत्साहन पैकेज की बात कही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह वित्त मंत्री की अध्यक्षता में एक आर्थिक कार्यबल का गठन किया था। कार्यबल को कोरोना वायरस से प्रभावित अर्थव्यवस्था के लिये पैकेज पर काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी गयी है।

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन की दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है बैठक, Mamata Banerjee ने Rahul Gandhi से की बात

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया

Chhattisgarh में Dalli Rajhara-Rowghat रेलवे लाइन का अंतिम 17.5 किमी ट्रैक तैयार