कोरोना वायरस से ब्रिटेन में पहली मौत, मरीजों की संख्या 100 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2020

लंदन। ब्रिटेन में कोरोना वायरस से पहली मौत का मामला सामने आया है और इस विषाणु से संक्रमित मरीजों की संख्या 115 हो गई है। इंग्लैण्ड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्रिस व्हिट्टी ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ‘‘मुझे यह खबर देते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि इंग्लैण्ड में कोविड-19 के एक मरीज की मौत हो गई है।’’

अधिकारी ने बताया कि मरीज रॉयल बर्कशाइहर अस्पताल में भर्ती था। इंग्लैण्ड में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोविड-19 के मरीजों की कुल संख्या 115 तक पहुंच गई है।

इसे भी देखें- Coronavirus ने मचाई दुनियाभर में दहशत, क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय

प्रमुख खबरें

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश