चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित बच्ची और उसकी मां को मिली अस्पताल से छुट्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2020

बीजिंग। चीन के गुइझोउ प्रांत में कोरोना वायरस से संक्रमित 67 दिन की बच्ची और उसकी मां को सफलतापूर्वक उपचार के बाद शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जियांग उपनाम वाली बच्ची माता-पिता के साथ 16 जनवरी को वसंत महोत्सव की छुट्टियों में मध्य चीन के हुबेई प्रांत आयी थी। हुबई कोरोना वायरस महामारी का केंद्र है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक 25 जनवरी को जियांग के माता-पिता के गुइझोउ लौटने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बच्ची में भी नाक बहने और खांसी के लक्षण मिले और बाद में दो फरवरी को उसे कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया जिसके बाद उसे और माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जियांग केवल 55 दिन की थी जब उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘विशेषज्ञों और चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा 13 दिनों के उपचार के बाद जियांग ठीक हुई। उसे दो जांचों में संक्रमण मुक्त पाया गया।’’

इसे भी पढ़ें: चीन ने कोरोना वायरस से निटपने में भारत की मदद की पेशकश की सराहना की

रिपोर्ट की मुताबिक, जियांग की मां को भी इसी दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। रिपोर्ट में बच्चे के पिता की स्वास्थ्य स्थिति का जिक्र नहीं किया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के कारण शनिवार तक चीन में 1,523 लोगों की मौत हो चुकी है और 66,000 से अधिक मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी