ईरान में कोरोना वायरस से 127 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 1,812 पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

तेहरान। ईरान में कोरोना वायरस से 127 और लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ देश में इस संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की तादाद 1,812 पहुंच गई। वहीं, ईरान में संक्रमण के 23,049 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

पश्चिम एशिया में ईरान कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित और लोगों को पृथक करने के लिए जल्दी सख्त कदम नहीं उठाने के लिए आलोचना का सामना कर रहा है। ईरान पर अमेरिका ने कड़े प्रतिबंध लगाए हुए हैं। सरकारी टीवी ने सोमवार को संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बताई।

प्रमुख खबरें

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग

Nandigram Bypoll में BJP प्रत्याशी हसीरानी रथ ने तय किया 1.10 लाख वोटों का लक्ष्य

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब