ईरान में कोरोना वायरस का ताण्डव, मृतकों की संख्या 600 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2020

तेहरान। ईरान के सरकारी टीवी ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस से 97 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 611 हो गई है। देश में 12,729 लोग इससे संक्रमित हैं। पश्चिम एशिया में ईरान कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। कई वरिष्ठ अधिकारी भी इसकी चपेट में आ चुके हैं।

 इससे पहले सऊदी अरब ने कहा कि वह कोरोना वायरस के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर दो सप्ताह के लिये पाबंदी लगाएगा। खाड़ी देश भी दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस की चपेट में हैं। दुनियाभर में 130,000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। सऊदी अरब के निकटवर्ती देश ईरान में सबसे अधिक लोग कोरोना वायरस संक्रमित हैं। ईरान में 11,000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 500 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant