कोरोना वायरस: पूरे हरियाणा में लॉकडाउन लागू, आदेशों का उल्लंघन करने के लिए 90 गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2020

चंडीगढ़। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी करने के एक दिन बाद मंगलवार को पूरे हरियाणा में लॉकडाउन (बंद) कर दिया गया। लॉकडाउन आदेशों का उल्लंघन करने के लिए राज्यभर में पुलिस ने 90 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, रोहतक और पंचकूला जिले में 31 मार्च तक बंद का आदेश दिया था लेकिन बाद में इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया गया।

ब्राजील, इजरायल, जर्मनी और भूटान के कई नागरिकों को निकाले जाने में हरियाणा पुलिस मदद कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि बंद के दौरान आवश्यक सामान जैसे भोजन, सब्जी, दवा इत्यादि को छोड़कर सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, दुकानें और कारखाने बंद रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि पानी की आपूर्ति, सफाई और बिजली की आपूर्ति को भी बंद से बाहर रखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में टैक्सी और ऑटो रिक्शा समेत सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बंद रहेंगी। राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, “लॉकडाउन का कड़ाई से पालन हो हम यह सुनिश्चित करेंगे, हालांकि आवश्यक और आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।” पुलिस कर्मी और प्रशासन के अधिकारियों ने कई स्थान पर लोगों से घरों के भीतर रहने की अपील की। बंद के दौरान राज्य की सीमाएं सील रहेंगी और अंतरराज्यीय बस सेवाएं निलंबित रहेंगी। राज्य में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू होने से पांच से अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्रित नहीं हो सकेंगे। विज ने चेतावनी देते हुए कहा कि बंद के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला