कोरोना वायरस: 30 साल से कम उम्र के लोगों को गैर एस्ट्राजेनेका टीके की पेशकश की जाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2021

लंदन। ब्रिटेन के औषधि नियामक ने कहा है कि कोरोना वायरस रोधी एस्ट्राजेनेका टीके के व्यापक लाभ हैं, लेकिन रक्त में थक्के बनने के दुर्लभ मामलों के चलते 30 साल से कम उम्र के लोगों को दूसरे टीके की पेशकश की जाएगी। देश की ‘मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी’ (एमएचआरए) ने बुधवार को कहा कि जब तक वह एस्ट्राजेनेका टीके और रक्त के दुर्लभ थक्कों के बीच संबंध का अध्ययन कर रही है, तब तक संबंधित आयु समूह के लोगों को फाइजर और मॉडर्ना कंपनी के टीके लगाए जाने चाहिए।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा