कोरोना वायरस के प्रकोप का विमानन कंपनियों पर असर, शेयरों में भारी गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बीच दुनिया भर में आवाजाही पर रोक लगने से निवेशकों की चिंताएं बढ़ीं और गुरुवार को विमानन कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली हुई। 

इसे भी पढ़ें: एयर इंडिया का घाटा 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक: हरदीप पुरी

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो की पितृ कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,039.35 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी ने कहा है कि कोरोना वायरस के चलते उसकी तिमाही आय में कमी आएगी। 

स्पाइसजेट के शेयर 18 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 49.40 रुपये पर आ गए, जबकि जेट एयरवेज करीब पांच प्रतिशत गिरकर 18.95 रुपये पर था। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा