कोरोना वायरस: कश्मीर के सभी जिलों में पाबंदियां लागू, स्कूल शिक्षकों को घरों में रहने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2020

श्रीनगर। घाटी में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी जिलों में लगाई गई पाबंदियों के कारण कश्मीर में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन एक तरह से बंद की स्थिति रही। कश्मीर में संक्रमण के एक मामले की पुष्टि हुई है। इस बीच, जम्मू कश्मीर में अधिकारियों ने कोरोना वायरस के कारण शैक्षणिक संस्थानों में 31 मार्च तक अकादमिक कार्य निलंबित किए जाने पर सभी शिक्षकों को अगले आदेश तक घरों में रहने के शुक्रवार को निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव असगर सामून ने एक आदेश जारी कर कहा कि कक्षाएं निलंबित होने के कारण स्कूलों में किसी शिक्षक को आने की आवश्यकता नहीं है।’’ हालांकि, हेडमास्टर, जोनल शिक्षा अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी और केंद्र प्रायोजित योजनाओं में शामिल इंजीनियरों को काम पर आने लेकिन सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस प्रभाव: अपोलो टायर के वरिष्ठ अधिकारियों ने वेतन में की कटौती

इसे भी पढ़ें: जनता कर्फ्यू के मद्देनजर रविवार को बंद रहेंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं

शहर के खानयार इलाके में सऊदी अरब से उमरा करने के बाद 16 मार्च को लौटी 67 वर्षीय महिला के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद यह कदम उठाए गए। संक्रमित महिला को लौटने पर पृथक न रखने के कारण अधिकारियों को उसके आवास के 300 मीटर के दायरे में आने वाले इलाकों को सील करना पड़ा। महिला से संपर्क रखने वाले उसके कई रिश्तेदारों को जांच कराने की सलाह दी गई जबकि मरीज के सीधे संपर्क में न आने वाले लोगों को दो हफ्तों के लिए खुद को पृथक रखने के लिए कहा गया। श्रीनगर जिले में विषाणु को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने घर-घर जाकर निरीक्षण करने और संक्रमित महिला के आसपास के इलाके के नमूने एकत्रित करने के लिए बृहस्पतिवार को 21 चिकित्सा दलों का गठन किया। श्रीनगर के महापौर जुनैद अजीम मट्टू ने शुक्रवार को कहा कि संक्रमित महिला जहां-जहां गई थी उस जगह को संक्रमण से मुक्त करने के लिए 60 सदस्यों के साथ 12 दस्तों को काम में लगाया गया है। मट्टू ने कहा कि मस्जिदों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, गलियों और सभी संवेदनशील स्थानों को संक्रमण मुक्त करने के लिए शहर भर में श्रीनगर नगर निगम की टीमें तैनात रहेंगी। उन्होंने लोगों को शुक्रवार की नमाज इकट्ठा होकर पढ़ने से बचने की सलाह दी है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने वाराणसी भूमि अधिग्रहण याचिकाएं खारिज कीं, पुराना मुआवजा सही ठहराया

Kariba Lake में 90 की क्षमता वाली नौका पलटी, 15 यात्रियों की मौत और 27 लापता

Nikhil Gupta को US Court अब 20 नवंबर को सुनाएगी सजा, पीड़ित के अनुरोध पर टली सुनवाई

Mizoram में MZP प्रदर्शन के बाद MPSC भर्ती रुकी, 14 अगस्त तक की परीक्षाएं रद्द