कोरोना वायरस, आर्थिक मंदी की आशंका के चलते रुपये में गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2020

मुंबई। भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा और शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे टूटकर 74.03 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट और कोरोना वायरस के चलते आर्थिक मंदी की आशंका के कारण रुपये पर दबाव देखने को मिला।

कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत और विदेशी फंडों के बाहर जाने से स्थानीय मुद्रा में कमजोरी आई।हालांकि, अमेरिकी मुद्रा बाजारों में कमजोरी और तेल कीमतों में गिरावट से रुपये को मजबूती मिली, लेकिन कारोबारियों का अनुमान है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में मंदी की आशंका से रुपये पर दबाव बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: परेशान Yes Bank के खाताधारकों ने सोशल मीडिया पर निकाली अपनी भड़ास

अंतरबैंक मुद्रा बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 73.99 पर खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे की गिरावट के साथ 74.03 पर आ गया। रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 73.87 पर बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा