कोरोना वायरस: प्रधानमंत्री राहत कोष में 1 माह का वेतन देंगे संतोष गंगवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

नयी दिल्ली। श्रम मंत्री संतोष गंगवार कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार के प्रयासों में हाथ बढ़ाते हुये अपना एक माह का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में देंगे। श्रम मंत्रालय के शुक्रवार को जारी एक बयान के मुताबिक, ‘‘हम कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। इसलिए मैंने (गंगवार) अपना एक माह का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय किया है।’’

गंगवार ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समय से और उचित राहत कदम उठा रही है, विशेषकर गरीब और मजदूर वर्ग के लिए।

प्रमुख खबरें

Black Rice से Weight Loss में मदद, फाइबर और प्रोटीन से नियंत्रित रहेगा बढ़ता वजन

Thekrampatti Sub Jail से 17 कैदियों के भागने पर कार्रवाई, CM Vijay ने जेल उपाधीक्षक को किया निलंबित

बाढ़ के बीच Odisha Civil Service मुख्य परीक्षा तय समय पर, परीक्षार्थियों को मुफ्त परिवहन देगी सरकार

Sardar Patel ने मजबूत भारत की नींव रखी: National Unity Day पर अमित शाह का नमन