कोरोना का खौफ, इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल को सऊदी अरब ने कराया खाली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2020

मक्का (सऊदी अरब)। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सालभर चलने वाली उमरा तीर्थयात्रा को रद्द करने के बाद एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए सऊदी अरब के शासन ने गुरुवार को इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल को रोगाणुनाशन की प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए खाली कर दिया।

सरकारी टेलीविजन पर काबा के इर्द-गिर्द खाली जगह की अद्भुत तस्वीरें दिखाई गईं। मक्का की मस्जिद के भीतर काले रंग का ढांचा काबा अमूमन हजारों तीर्थयात्रियों से घिरा रहता है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस से ब्रिटेन में पहली मौत, मरीजों की संख्या 100 के पार

सऊदी अरब के एक अधिकारी ने बताया कि यह कदम एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से उठाया गया है लेकिन मस्जिद के ऊपरी तल को अभी तक खुला रखा गया है। अधिकारी ने इस कदम को अप्रत्याशित बताया। बुधवार को सऊदी शासन ने अपने नागरिकों और निवासियों के लिए उमरा तीर्थयात्रा रोक दी थी।

प्रमुख खबरें

अब पुतिन के तारनहार बनें पूर्व CJI चंद्रचूड़, सुलझाएंगे यूक्रेन संग विवाद, रूस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

क्यों तुर्किए से खाने वाले डब्बे में छिप कर भागना पड़ा, ट्रंप ने खुद कर दिया दुनिया का सबसे विस्फोटक खुलासा

लीबिया तक घुस गई ईरान की आग, तेल में कैसे हुए धामके पर धमाके?

Delhi H1N1 Surge: राजधानी में स्वाइन फ्लू के 1,349 मामले, Delhi Hospitals ने कसी कमर