कोरोना वायरस: श्रद्धालुओं के लिए 31 मार्च तक बंद हुआ श्री जगन्नाथ मंदिर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2020

पुरी। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण यहां श्री जगन्नाथ मंदिर शुक्रवार से 31 मार्च तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। मंदिर के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार ने बताया कि मंदिर के पुजारियों एवं सेवकों को मंदिर में पूजा करने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा, ‘‘मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश कल से 31 मार्च के लिए निलंबित रहेगा। मंदिर के अंदर पूजा अनुष्ठान जारी रहेंगे। इन अनुष्ठानों को करने के लिए पुजारियों को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी।’’ श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधक समिति के सदस्य रामचंद्र दसमहापात्र ने कहा कि मंदिर में पूजा-अनुष्ठान करने और अन्य रस्मी कार्यक्रम करने के तौर तरीकों पर चर्चा के लिए एक बैठक की जाएगी। उन्होंने मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद किए जाने के बारे में कहा कि ऐसा पिछले लंबे समय में संभवत: पहली बार हुआ है। जिला प्रशासन ने पर्यटकों को पुरी में दो दिन में होटल खाली करने और यहां नहीं आने की सलाह दी है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा