कोरोना वायरस: अमेरिका में अब तक 400 लोगों की मौत, ट्रंप ने उठाया यह कदम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

वाशिंगटन।अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 34,000 तक पहुंच गई है और 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रत्येक तीन अमेरिकी लोगों में से एक को घर के भीतर रहने को कहा गया है। कोविड-19 के नए मामलों के आंकड़े रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर ने बताया कि रविवार शाम तक केंटुकी से रिपब्लिकन सांसद रैंड पॉल समेत 33,546 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित थे। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 419 हो गई है।

इसी बीच व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और वाशिंगटन की कोरोना वायरस से बेहद प्रभावित स्थलों के रूप में पहचान की। राष्ट्रपति ने न्यूयॉर्क में नेशनल गार्ड की तैनाती को भी मंजूरी दे दी।

इसे भी पढ़ें: रैड पॉल कोरोना वायरस से संक्रमित पहले अमेरिकी सांसद

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पूरे देश में कोरोना वायरस से प्रभावित स्थलों पर आपात चिकित्सकीय केंद्र बनाने के आदेश दिए हैं। ट्रंप ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने एफईएमए आपात प्रबंधन एजेंसी को न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और वाशिंगटन राज्य में चिकित्सकीय केंद्र बनाने के आदेश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत

उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया के आठ चिकित्सीय केंद्रों में 2,000 बिस्तर होंगे औरवहीं न्यूयॉर्क और वाशिंगटन राज्य में चार चिकित्सीय केंद्र होंगे और इसमें प्रत्येक में 1,000-1,000 बिस्तरों की व्यवस्था होगी। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ मैं अमेरिकी जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस अदृश्य दुश्मन को पूरी तरह से हराने के लिए रोजाना हम वे सभी चीजें कर रहे हैं जो हम कर सकते हैं। देखा जाए तो हम युद्ध जैसे हालात में हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा