कोरोना वायरस: वैष्णो देवी यात्रा बंद, अंतरराज्यीय बस सेवाएं निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2020

जम्मू। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर जम्मू कश्मीर प्रशासन ने वैष्णो देवी यात्रा बंद करने और सभी अंतरराज्यीय बसों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा बुधवार को की। जम्मू कश्मीर के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक ने ट्वीट किया, “श्री माता वैष्णो देवी यात्रा आज से बंद की जाती है। जम्मू कश्मीर से आने और जाने वाली सभी अंतरराज्यीय बसों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।” अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर के जिला प्रशासन ने सभी प्रकार के सार्वजनिक परिवहन को निलंबित कर दिया है और जम्मू में दो बड़े पार्कों और पुंछ में सभी सार्वजनिक पार्कों को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा