कोरोना वायरस : पंचकूला में झुग्गी बस्ती में रहने वाली महिला संक्रमित, चंडीगढ़ में छठा मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2020

चंडीगढ़। हरियाणा के पंचकूला में 40 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। इसके चलते अधिकारियों को उस झुग्गी बस्ती में जांच शुरू करनी पड़ी है जहां वह अपने परिवार के साथ रहती थी। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या आठ हो गई है। गुड़गांव में चार और पंचकूला, फरीदाबाद, पानीपत तथा सोनीपत में एक-एक व्यक्ति संक्रमित है। उन्होंने बताया कि पंचकूला की करीब 9,000 की आबादी वाली इस झुग्गी बस्ती को घेर लिया गया है और निवासियों को अपने घरों में खुद को अलग करने के लिए कहा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पंचकूला में स्वास्थ्य अधिकारी हर घर की जांच कर रहे हैं तथा खांसी और बुखार के लक्षण वाले लोगों को तत्काल अधिकारियों को सूचित करने के लिए कहा गया है। चंडीगढ़ में मालिश करने का काम करने वाली यह महिला उस युवती के संपर्क में आने से संक्रमित हुई जो हाल ही में ब्रिटेन से लौटी थी। चंडीगढ़ निवासी महिला में बाद में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी जो केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण का पहला मामला था। बाद में इस महिला की मां और भाई भी संक्रमित पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ की मरीज द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पंचकूला की महिला का पता लगाया गया।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ, गेहलोत सरकार ने वैट 4 प्रतिशत बढ़ाया

उन्होंने बताया कि उसे अलगाव वार्ड में रखा गया है। उसका बेटा संक्रमित नहीं पाया गया है लेकिन उसे भी अलगाव वार्ड में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि उसके अन्य परिवार सदस्यों के नमूने भी ले लिए गए हैं। पंचकूला में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि50 पुलिसकर्मियों के अलावा स्वास्थ्य देखभाल अधिकारियों के चार दलों को झुग्गी बस्ती में तैनात किया गया है। कॉलोनी के सभी निवासियों की जांच की जा रही हैं। अधिकारियों ने इलाके को संक्रमण मुक्त किया है। इस कॉलोनी के ज्यादातर निवासी घरेलू सहायक, मजदूर तथा ऑटो रिक्शा चालक के तौर पर काम करते हैं। वहीं, चंडीगढ़ में एक और व्यक्ति संक्रमित पाया गया है जिससे वहां घातक कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या छह पर पहुंच गई है। चंडीगढ़ प्रशासन ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि चंडीगढ़ निवासी युवक शहर की कोरोना वायरस की पहली मरीज के संपर्क में आया था। बयान में कहा गया है, ‘‘अब तक चंडीगढ़ में कुल मामलों की संख्या छह है।’’ सभी मरीजों की हालत स्थिर है। बयान में कहा गया है कि अभी चंडीगढ़ में 203 लोग घर में पृथक रह रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा