कोरोना वायरस: योगी ने बसपा विधायकों को सहयोग करने का निर्देश देने के लिए मायावती को धन्यवाद दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायकों को कोरोना वायरस के खिलाफ प्रदेश सरकार के अभियान में सहयोग करने का निर्देश देने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती को धन्यवाद दिया। सरकार के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने मायावती को धन्यवाद दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश इस महामारी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रहा है और राजनीतिक पूर्वाग्रह से ऊपर उठकर देश की इस लड़ाई में सहभागी बनने वाले सभी महानुभावों, सुधिजनों एवं संगठनों का यह दायित्व बनता है कि वे भी इस लड़ाई में सहभागी बनें। गौरतलब है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किया था, ‘‘ देशभर में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के मद्देनजर खासकर उत्तर प्रदेश के बसपा विधायकों से अपील है कि वे भी पार्टी के सभी सांसदों की तरह अपनी विधायक निधि से कम से कम एक-एक करोड़ रुपये अति जरूरतमन्दों की मदद हेतु जरूर दें। बसपा के अन्य सदस्य भी अपने पड़ोसियों का मानवीय आधार पर ध्यान रखें।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह