लखनऊ में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति संक्रमित, मरीजों की संख्या 2 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2020

लखनऊ। लखनऊ में 22 साल का एक युवक कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाया गया है और उसे किंग जॉर्ज मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इसी के साथ राजधानी में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दो हो गई है। यह रोगी पहली महिला रोगी का रिश्तेदार है जो कनाडा से भारत आयी थी। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक प्रो डी हिमांशू ने को बताया कि सर्दी जुकाम से पीड़ित युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके नमूने परीक्षण के लिये केजीएमयू भेजे गये थे। शुक्रवार रात नमूने की जांच पॉजिटिव पाए जाने के बाद युवक को केजीएमयू भेज दिया गया जहां उसे अलग वार्ड में रखा गया है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के चलते MP में बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और सिनेमाघर

उन्होंने बताया कि दो दिन बाद हल्का बुखार होने के बाद 11 मार्च को वह केजीएमयू के मेडिसिन विभाग में आई तो जांच में पता चला कि वह करोना वायरस से ग्रसित है। दोबारा जांच में भी करोना वायरस की पुष्टि हुई। विस्तृत जांच के लिए महिला के नमूने पुणे भेजे गए हैं। डॉक्टर ने बताया कि महिला के पति की भी कोरोना के संदेह में जांच की गई थी लेकिन जांच नेगेटिव निकलने के बाद उसे दो दिन अस्पताल में रखने के बाद छुट्टी दे दी गयी।

इसे भी पढ़ें: कोरोना से संक्रमित महिला का अंतिम संस्कार करने से निगम बोध घाट ने किया इनकार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 11 रोगी पाये गए हैं जिसमें से सात आगरा के, दो गाजियाबाद के, एक नोएडा तथा एक लखनऊ का है। इनमें से 10 का उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में तथा एक का उपचार लखनऊ के केजीएमयू में हो रहा है। आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में इस समय कोरोना वायरस काफी नियंत्रण में है। सरकार की तरफ से इससे लडऩे के हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुये प्रदेश सरकार ने निजी विधालयों सहित सभी बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के सभी स्कूल-कॉलेज 22 मार्च तक बंद कर देने की घोषणा की है।

इसे भी देखें: Coronavirus के कहर से जुड़ा Latest Update I देखिये कैसे मचा है पूरी दुनिया में हाहाकार

प्रमुख खबरें

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश