कोरोना के कहर के बाद उठी मांग, कुछ दिनों के लिए बंद कर देना चाहिए ताजमहल

By अनुराग गुप्ता | Mar 07, 2020

आगरा। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए अब आगरा के ताजमहल को बंद करने के लिए सरकार से गुहार लगाई गई है। बता दें कि आगरा के मेयर नवीन जैन ने भारत सरकार से मांग की है कि ताजमहल को कुछ दिनों के लिए बंद कर देना चाहिए। नवीन जैन का मानना  है कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए विश्व के तमाम स्मारकों को कुछ दिनों के लिए बंद कर देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: फेसबुक ने कोरोना वायरस के कारण बंद किए लंदन और सिंगापुर कार्यालय

संवाददाताओं से बातचीत में नवीन जैन ने कहा कि ताजमहल को देखने के लिए बड़ी तादाद में देशी-विदेशी सैलानी आते हैं और भीड़भाड़ के चलते वह एक-दूसरे के संपर्क में आ जाते हैं। आगरा मेयर ने आगे कहा कि विदेश सैलानियों के आगरा में आने से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ रहा है इसलिए हमारी भारत सरकार से मांग है कि कुछ समय के लिए सभी स्मरकों को बंद कर देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है, नीतियां स्पष्ट हैं: PM मोदी

गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली के एक और व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के साथ ही देश में अब तक पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। इसी समस्या को देखते हुए वृन्दावन इस्कॉन मंदिर के ट्रस्ट ने मंदिर को 2 दिनों तक बंद रखने का निर्णय लिया है।

इसे भी देखें: Coronavirus से बचना है तो मानें डॉक्टर की सलाह, नहीं होगा शरीर को कोई नुकसान

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा